{"_id":"3ebe08df6b4e679ac078b454f30508a5","slug":"goods-vehicle-crashed-an-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भार वाहन ने मासूम को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भार वाहन ने मासूम को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। नानपारा-शिवपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार भार वाहन ने शुक्रवार को मासूम को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी जान चली गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के बाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर, चालक वाहन को नानपारा चौकी में खड़ा कर भाग निकला।
नानपारा-शिवपुर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास सरकारी नलकूप संख्या पांच के पास में पंकज शर्मा का मकान है। उनका आठ वर्षीय पुत्र राजन शुक्रवार को घर के सामने खेल रहा था तभी शिवपुर की ओर से सामान लादकर आ रहे एक भार वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया।
हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। सभी ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।