फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl raped got pregnant

युवती से किया रेप, गर्भवती

Fri, 24 Jun 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
रिसिया क्षेत्र में एक युवती के साथ गांव का युवक सात माह से रेप कर रहा था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। दो दिन पूर्व उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन डॉक्टर के पास ले गए तो युवती के गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


युवती ने गांव के युवक द्वारा धमका कर रेप करने की बात बताई। शुक्रवार को युवती ने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। आरोपी युवक फरार है। रिसिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


छह सात माह पूर्व एक दिन घर में युवती (20) को अकेली देख गांव के चंद्रबदन नामक युवक ने धमकाकर रेप किया। आरोप है कि उसके बाद युवती के माता-पिता की गैर मौजूदगी में युवक ने कई बार रेप किया। दो दिन पूर्व युवती की तबियत बिगड़ी तो माता-पिता उसे चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने युवती के गर्भवती होने की बात बताई। पूछताछ के दौरान युवती ने चंद्रबदन की करतूत बयां की। युवती ने शुक्रवार दोपहर माता-पिता के साथ थाने पहुंची और चंद्रबदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।


प्रभारी एसओ दीनदयाल राय के मुताबिक चंद्रबदन के खिलाफ रेप और युवती के गर्भवती होने का केस दर्ज किया गया है। चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed