{"_id":"ee65388d111b2ea408baec4e11f7496c","slug":"girl-kidnapped-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को घर से अगवा कर ले गए बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को घर से अगवा कर ले गए बाइक सवार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खुटेहना (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण के घर गुरुवार रात बाइक से पहुंचे तीन लोग उसकी बेटी को असलहों पर अगवा कर लिया।
किशोरी के पिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि किशोरी को तीन माह पहले भी चार लोग अगवा कर ले गए थे।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात घर पर अकेली थी। पिता गांव में किसी के यहां गए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके घर पहुंचे।
किशोरी के दरवाजा खोलते ही कट्टे व चाकू के बल पर किशोरी को बाइक पर बैठाकर भाग निकले। कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता को जानकारी हुई तो उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनय यादव का कहना है कि किशोरी के पिता ने विशेश्वरगंज निवासी सोनू, सायपुर हुजूरपुर निवासी ननकऊ और लालापुरवा विशेश्वरगंज निवालसी निरंकार को नामजद किया है।
क्षेत्रीय थानों की पुलिस से संपर्क साधकर आरोपियों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। जांच पूरी होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
तो सुलह का दबाव बनाने के लिए किया अगवा
थाने पहुंचे किशोरी के पिता ने बताया कि रंजिश के चलते उसकी बेटी को माह भर पूर्व सोमन अपने तीन अन्य साथियों के साथ अगवा कर ले गया था।
इस मामले में सोमन, संतोष, जाबिर और टहलू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां मुकदमा चल रहा है। आरोपी पखवारे भर से मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे थे।
परिवार को उजाड़ने और बेटी को अगवा करने की भी धमकी दी थी। उसी के चलते पुन: किशोरी का अपहरण किया गया है।