फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl child murdered after the rape

रेप के बाद बालिका की हत्या

Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक ने सोमवार को रिश्तेदार की मासूम बेटी की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार भोर मक्के के खेत में बालिका की लाश मिलने पर उसकी मां ने आरोपी युवक के खिलाफ सिरसिया थाने में दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी करने बाहर गया था। इसी बीच सोमवार को उसकी 11 वर्षीय पुत्री को गांव में ही रहने वाला रिश्तेदार पतरकू घास काटने के बहाने अपने साथ खेत ले गया। जहां पतरकू ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बालिका के विरोध करने पर पतरकू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बालिका का शव खींचकर करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक ग्रामीण के मक्के में खेत में फेंककर भाग गया। बालिका के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार भोर मक्के के खेत में बालिका की लाश मिलने पर ग्रामीणाेें ने थाने में खबर दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका की मां ने पतरकू पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष सिरसिया मोहम्मद यासीन खां ने बताया कि मामले में दुष्कर्म व हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी पतरकू को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बालिका की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed