फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   girl and grandma burnt

अग्निकांड में दादी पोती झुलसीं

Mon, 30 Nov 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 30 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। रमपुरवा मटेही गांव के मजरा जागापुरवा निवासी एक ग्रामीण के घर रविवार देर रात लगी आग में नगदी, जेवराज समेत हजारों की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन


संपत्ति समेटने में दादी और पोती झुलस गई हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक बकरी की मौत हो गई जबकि अन्य 10 बकरियां गंभीर रूप से झुलस गई हैैं। राजस्वकर्मी ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा मटेही गांव के मजरा जागापुरवा निवासी अयोध्या सिंह चौहान पुत्र सदानंद का घर फूस का है।

रविवार देर रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तभी दो बजे के करीब अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। लपटों की आंच से सभी की नींद टूटी।

अयोध्या सिंह अपनी मां अभिराजी (70) व बेटी मीना (18) के साथ संपत्ति बचाने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक लपटों ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया।

अभिराजी और मीना के हाथ झुलस गए। वहीं एक बकरी की जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य 10 बकरियों को किसी तरह अयोध्या ने बचा लिया। हालांकि, सभी झुलस गई हैं।

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। अयोध्या के मुताबिक 15 हजार नगद, अनाज, 85 हजार के सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों की गृहस्थी अग्निकांड में राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed