फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   gas agency provided leakage cylinder

उपभोक्ता को थमाया लीकेज गैस सिलेंडर

Wed, 25 Nov 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 25 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। पुरैना बाजार निवासी एक व्यक्ति को एजेंसी से लीकेज करता हुआ गैस सिलेंडर दे दिया गया। उपभोक्ता की शिकायत पर कर्मचारियों ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


बुधवार को सिलेंडर को गैस चूल्हे से लगाकर जैसे ही माचिस जलाया गया, आग धधक उठी। चपेट में आकर महिला झुलस गई और पूरा घर राख हो गया। दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उपभोक्ता ने गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन



विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद को 21 नवंबर को इंडेन गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर डिलीवर हुआ। उन्होंने गोदाम पर ही सिलेंडर को चेक किया तो गैस लीक हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राजेंद्र ने गोदाम और एजेंसी के कर्मचारियों को अवगत कराया। कर्मचारियों ने हथौड़ी से सिलेंडर के रेगुलेटर पाइप को ठोंक कर लीकेज ठीक होने की बात कही और वही सिलेंडर दे दिया।


बुधवार सुबह राजेंद्र ने गैस चूल्हे में वही सिलेंडर जोड़ा। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी (30) खाना बनाने पहुंची। जैसे ही उन्होंने माचिस जलायी, आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े।

मुन्नी को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन लपटों ने मकान को आगोश में ले लिया। झुलसी मुन्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

राजेंद्र ने इस मामले में गैस एजेंसी मालिक आशुतोष को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed