{"_id":"cf897d88426a11c6bcd3c2d51a45cfb4","slug":"gangrape-with-anganbadi-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को लिफ्ट देकर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को लिफ्ट देकर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मुर्तिहा के एक गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को लिफ्ट देकर दो युवकों ने जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेफ किया। दरिंदों ने सोमवार शाम वारदात को तब अंजाम दिया जब कार्यकर्त्री परियोजना कार्यालय से गांव लौटने के लिए गूढ़ चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी।
देर रात किसी तरह पीड़िता घर पहुंची। मंगलवार सुबह परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है।
सोमवार को बाल पोषाहार व अन्य मामलों को लेकर 40 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री परियोजना कार्यालय मिहींपुरवा गई थी। शाम में लौटते समय कार्यकर्त्री बस से गूढ़ चौराहा पहुंची और वह गांव के लिए वाहन का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच मौके पर पहुंचे बोलेरो सवार दो युवकों ने गांव की ओर चलने की बात कहकर कार्यकर्त्री को गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन, महिला के गांव न जाकर हरखापुर की ओर निकल गए।
यहां जंगल में युवकों ने असलहे की नोंक पर कार्यकर्त्री से गैंगरेप किया और भाग निकले। किसी तरह देर रात कार्यकर्त्री घर पहुंची और परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। सुबह कार्यकर्त्री ने पति व गांव के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। युवकों की शिनाख्त हो गई है। उनके ठिकाने पर दबिश भी दी गई है लेकिन दोनों फरार हैं। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।