{"_id":"0d056e921bac9e0531be0f59a867d7f8","slug":"fraud-on-the-name-of-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार की दुल्हन ढाई लाख का माल लेकर चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 हजार की दुल्हन ढाई लाख का माल लेकर चंपत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटेहना (बहराइच)। कोलकाता के मालदा टाउन से 40 हजार में खरीदकर लाई गई युवती ने पयागपुर के युवक से शादी कर उसे बड़ी चपत लगाई।
सप्ताह भर तक साथ रहने के बाद सोमवार रात वह नकदी और जेवरात समेत ढाई लाख का सामान लेकर चंपत हो गई।
काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी नहीं मिली तो पति ने युवती का सौदा करने वाले दो लोगों पर ठगी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। आरोपी युवक फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीजोत निवासी राजितराम पुत्र सतई का विवाह कहीं तय नहीं हो पा रहा था। इस पर उसने गांव निवासी विश्वनाथ से संपर्क साधा।
विश्वनाथ ने राजितराम का परिचय गांव के ही भुट्टू पुत्र अब्दुल रहमान से कराया। विश्वनाथ और भुट्टू ने राजितराम के लिए कोलकाता से एक युवती को 40 हजार रुपये में खरीदकर लाने का सौदा किया।
विज्ञापन
राजितराम ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व दोनों ने मालदा टाउन निवासी 20 वर्षीय गुड़िया से परिचय कराया। बताया कि उसके मां-बाप काफी गरीब हैं, जिसके चलते गुड़िया की शादी नहीं हो सकी है।
राजितराम का कहना है कि उसने तय सौदे के मुताबिक गुड़िया से शादी करने की हामी भर भुट्टू को 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद गांव के मंदिर में शादी की रस्म अदा की गई।
सप्ताह भर से गुड़िया, राजितराम के साथ बतौर पत्नी रह रही थी। राजितराम का कहना है कि सोमवार रात जब वह सो गया तो गुड़िया घर में रखे पांच हजार रुपये, सोने-चांदी के दो लाख से अधिक के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गई।
सुबह पत्नी को घर में न देख राजितराम ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने विश्वनाथ और भुट्टू पर इसी तरह पहले भी युवकों को शादी के नाम पर ठगने की बात बताई तो राजितराम के पैरों तले जमीन खिसक गई।
राजितराम ने दोनों युवकों से संपर्क साधकर घटना से अवगत कराया। अपना पैसा वापस मांगा लेकिन दोनों ने जानमाल की धमकी देते हुए पैसा देने से इंकार कर दिया।
मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर विश्वनाथ और भुट्टू को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि जांच कर रहे हैं। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।