फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five vehicles seized

पांच वाहन सीज, मिनी बस का चालान

Sun, 21 Jun 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 21 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व प्रमुख सचिव के आदेश पर चलाए जा रहे राजस्व बढ़ाओ डग्गामार वाहन हटाओ अभियान के तहत शनिवार शाम को लखनऊ मार्ग पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन

इस दौरान पांच छोटे वाहनों को सीज करते हुए एक मिनी बस का चालान किया गया। निगम प्रशासन की कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में अफरा-तफरी मची रही।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व प्रमुख्य सचिव के निर्देश पर रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी, एआरएम व एआरटीओ 15 जून से अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ राजस्व बढ़ाओ, डग्गामार वाहन हटाओ अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत शनिवार शाम को एआरएम अवधेश कुमार पाल, एआरटीओ भगवान प्रसाद श्रीवास्तव, यूपी रोडवेज इंपालाइज यूनियन के यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीडी मिश्रा व जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन ने देहात कोतवाली पुलिस के साथ लखनऊ मार्ग पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान मार्ग पर अवैध तरीके से सवारी ढो रही पांच डग्गामार छोटे वाहनों को सीज करते हुये एक मिनी बस का चालान किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अफरा-तफरी की स्थित बनी रही। अभियान के डर से वाहन संचालक रास्तों में वाहनों को खड़ाकर इधर उधर खिसक गए।

 एआरएम अवधेश कुमार पाल व यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीडी मिश्रा ने बताया कि रोडवेज परिसर के सामने संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड को जिला प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया था। लेकिन शनिवार को गुपचुप तरीके से स्टैंड का संचालन पुन: शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी जिला प्रशासन को पुन: पत्र भेजकर स्टैंड हटवाने की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed