{"_id":"07329fc19e74d6d4afaae45fcd25639d","slug":"five-injured-in-clash-of-two-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिनगा बहराइच मुख्य मार्ग स्थित सिसवा गांव के निकट पिपरा पुल के पास रविवार को दो बाइकों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार पिता पुत्र व दंपती सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
बलरामपुर के ललिया थाना अंतर्गत सिटकहना निवासी छेदीराम तिवारी रविवार को मोटर साइकिल से पत्नी उर्मिला तिवारी के साथ बहराइच जा रहा था।
जबकि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खालसा परशुराम निवासी बच्चाराम पुत्र रामअधार मोटर साइकिल से पुत्र धनीराम व एक रिश्तेदार विजय बहादुर पुत्र राम जियावन के साथ दिकौली से लौट रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों मोटर साइकिल लेकर कोतवाली क्षेत्र के भिनगा बहराइच मुख्य मार्ग स्थित सिसवा गांव स्थित पिपरा पुल के निकट पहुंचे। दोनों मोटर साइकिलों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
जिसमें मोटर साइकिल सवार पांचों लोगों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।