{"_id":"82bc3ebfac4d1ea5930ce3179a9023cb","slug":"father-died-son-injured-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेश्वरगंज (बहराइच)। तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती एक अधेड़ जब मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
पुत्र के साथ साइकिल से अपने घर तिखड़िया गांव जाते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिखड़िया निवासी मूने (50) पुत्र अवतार की तबियत काफी खराब थी। वह तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती था।
इलाज के बाद ठीक होने पर मंगलवार दोपहर वह अपने पुत्र श्याम नरायण के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के बाहर चौहानपुरवा बाग के पास सामने आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर ही मूने की मौत हो गई। उसका पुत्र श्याम नरायण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में भर्ती कराया गया है। चालक मौके पर कार (यूपी 43 एक्स 6636) छोड़कर भाग निकला।
सूचना मिलने पर एसओ छोटक यादव मौके पर पहुंचे। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतक के दूसरे पुत्र बुद्ध प्रकाश की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।