{"_id":"fb183d9cd64ba91ad5d87e8326a42852","slug":"disputes-between-student-groups-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों में विवाद, फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गुटों में विवाद, फायरिंग कर फैलाई दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के चौक बाजार में सोमवार देर शाम दो छात्रगुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने तमंचे से हवा में फायरिंग कर दी।
इससे बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला रांग नंबर डायल होने के बाद विवाद होने का बताया जा रहा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी उस्मान हैदर किसान डिग्री कॉलेज का छात्रनेता है। वह पूर्व में छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुका है। उस्मान की रंजिश छात्र अतुल कुमार से चल रही है।
सोमवार शाम अतुल के मोबाइल पर किसी व्यक्ति की काल आई तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया। उधर, उस्मान का कहना है कि अतुल ने उसके मोबाइल पर काल करके धमकाया।
इसके बाद चौक बाजार में इक्का स्टैंड के पास कुछ लोगों ने कट्टे से फायर कर दिया। सरेशाम फायरिंग की वारदात से बाजार में अफरातफरी मच गई। इतने में फायरिंग करने वाले युवक भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पाकर सीओ सिटी अकमल खान, प्रभारी निरीक्षक आरके वर्मा मौके पर पहुंचे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि उस्मान और अतुल में रंजिश चल रही है।
मोबाइल पर रांग नंबर से कॉल आने के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर ही कहासुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष ने बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि उस्मान की तहरीर पर जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।