{"_id":"15606deed3aad9ac43dad7bebbbda0f9","slug":"display-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद थाने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। मोहनापुर गांव में चार दिन पूर्व एक युवक ने रोज की तरह ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी की। इसके बाद दुर्गा पूजा की आरती में शामिल होने चला गया। वहीं पर कुछ लोगों ने रॉड से उसे पीटा।
पुलिस को घायल चालक ने महलावरों के नाम भी गिनाए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
इससे गुस्साए गांव के लोग मृतक के परिवारीजनों के साथ थाने पहुंच गए। हंगामे की स्थिति बन गई। नारेबाजी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा जबकि अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
रुपईडीहा थाना अंतर्गत सहजना गांव निवासी मदनलाल (40) पुत्र बड़घर ट्रैक्टर चालक था। वह गांव निवासी निजाम का ट्रैक्टर चलाता था। चार दिन पूर्व रोज की तरह मदनलाल ट्रैक्टर लेकर मोहनापुर गांव पहुंचा।
यहां ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद गांव के जवरलनाथ लोध के यहां भोजन कर रात 12 बजे के आसपास दुर्गापूजा के आरती व अन्य कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। यहीं पर कुछ लोगों से कहासुनी होने के बाद युवकों ने उसे लोहे की रॉड से पीट दिया।
पुलिस को मदनलाल ने गब्बर, भुलऊ, मोटे व अन्य लोगों द्वारा मारने-पीटने की बात बताई। उसे रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस चुप्पी साधे रही।
सुबह मदनलाल के मौत की खबर जब गांव पहुंची तो परिवारीजन बिलख पड़े। गांव के लोग भी आक्रोशित हो गए। मृतक के भाई जगदीश की अगुवाई में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इसके बाद पुलिस हरकत में आई। कृपाराम को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य हमलावर फरार हैं। अभी भी केस दर्ज नहीं हुआ है।