{"_id":"6534d5bbad3241f3568bed3d10341b22","slug":"dead-body-out-of-the-graves-referred-to-autopsy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखनऊ में उपनिदेशक पंचायती राज के यहां चालक रहे व मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी एक व्यक्ति की छह माह पूर्व लखनऊ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
मृतक के पिता ने कोर्ट पर वाद दायर कर पुत्र के हत्या की आशंका जताई थी। इस पर बुधवार को लखनऊ पुलिस ने बहराइच पहुंचकर मौलवी बाग में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी महलूक शहजाद अली उर्फ बबलू (47) पुत्र मुश्ताक अली लखनऊ में पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक अरविंद राय के घर पर चालक की नौकरी करता था।
विज्ञापन
उसकी 31 जनवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने शव को बहराइच लाकर दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित मौलवी बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-एक-खाक कर दिया था।
मृतक के पिता मुश्ताक अली ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए लखनऊ की कोर्ट में वाद दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने शव के पोस्टमार्टम का आदेश दिया।
कोर्ट का आदेश मिलने पर लखनऊ के गाजीपुर थाने के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह भदौरिया बुधवार को बहराइच पहुंचे।
यहां सदर तहसील के नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट नारायण सिंह और दरगाह एसओ संजय मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला।
नायब तहसीलदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।