{"_id":"58138e804f1c1ba55abc1ab8","slug":"daylight-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशपुरवा बड़ागांव निवासी एक युवक शुक्रवार दोपहर में नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। रास्ते में विपक्षियों ने घेराबंदी कर उस पर हमला कर दिया। पिटाई करने के बाद दिनदहाड़े तलवार से युवक का गला रेत दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत महेशपुरवा बड़ागांव निवासी मोहम्मद शाहिद (32) पुत्र मुजफ्फर का चार साल से गांव निवासी खलील, जलील, कलीम व मुलीम से जमीनी विवाद चल रहा है। खेती योग्य जमीन पर कब्जे को लेकर कई बार दोनों पक्षों में भिड़ंत भी हुई है। जमीनी विवाद का मुकदमा भी दीवानी न्यायालय में दायर है।
सप्ताह भर पूर्व विपक्षियों ने शाहिद को देख लेने की धमकी दी थी। शुक्रवार दोपहर में शाहिद जुमा की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। मस्जिद से 100 मीटर पहले रास्ते में विपक्षी खलील, जलील, कलीम और मुलीम घेराबंदी कर बैठे हुए थे। शाहिद के पहुंचते ही उस पर सभी ने हमला कर लात-घूसों से पिटाई की।
विज्ञापन
इसके बाद तलवार व फरसा से ताबड़तोड़ कई वार किये। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते, तब तक हमलावरों ने तलवार से शाहिद का गला रेत दिया। इससे वह मौके पर ही बेदम हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जान लगे इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर हुजूरपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ताहिर की तहरीर पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।