फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crowed beated the lady

मासूम को पकड़ने पर भीड़ ने महिला को पीटा

Tue, 28 Jul 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 28 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। बाजार गई बालिका का एक महिला ने सोमवार देर शाम अपहरण का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने महिला को पकड़ लिया, फिर उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुुलिस ने महिला के अर्द्धविक्षिप्त होने की बात कही है।

घटना से भड़के लोगों ने कोतवाली घेरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। पुलिस टीम ने किसी तरह लोगों को समझाया।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला संगत टोला निवासी नफीस अहमद की नौ वर्षीय पुत्री नाजिया सोमवार शाम सात बजे के करीब बाजार में सब्जी खरीदने गई थी।
विज्ञापन


यहां अचानक एक 35 वर्षीय महिला ने उसका हाथ पकड़कर साथ ले जाने का प्रयास किया। बालिका के चीखने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

बच्ची को छुड़ाकर मोहल्ले के लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। बच्चा चोरी की अफवाह फैलने की सूचना पर हड़कंप मच गया और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में ले लिया गया लेकिन तब तक भीड़ ने कोतवाली का घेराव कर दिया।

लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।

उधर, पकड़ी गई महिला ने तीन बार अपने अलग-अलग नाम बताए। महिला के सीतापुर लहरपुर निवासी होने की पुष्टि हुई। सीओ भरत यादव ने बताया कि महिला अर्द्धविक्षिप्त है, जिसके कारण कोई केस नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed