फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crisis of petroleum products in nepal

नेपाल में पेट्रो पदार्थों का संकट, तस्करी बढ़ी

Wed, 30 Sep 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 30 Sep 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में चल रहे मधेसी आंदोलन के बाद वहां पेट्रोलियम पदार्थों का संकट गहराता जा रहा है। इसे देखते हुए सीमा पर तस्करी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


तस्कर सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पंपों से जरीकेन व नेपाली वाहनों में तेल भरवाकर उनकी औने पौने दामों पर बिक्री कर रहे हैं। प्रशासन ये जानते हुए भी अनजान बना है।
विज्ञापन


नेपाल में नए संविधान की घोषणा के बाद से हालात संवेदनशील हो गए हैं। इस पर पेट्रोलियम कंपनी और व्यापारियों ने वहां पर खाद्य सामग्री की आपूर्ति बंद कर दी है। एक सप्ताह से माल लदे ट्रक सीमा पर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी होने से तस्कर सक्रिय हो गए हैं। बिना कस्टम पास के ही सीमा से सटे रुपईडीहा, बाबागंज और नानपारा के पेट्रोलपंपों से नेपाल के सुर्खेत, दांग, कलाली, बांके आदि जिलों से तस्कर पेट्रोल व डीजल भराकर ले जा रहे हैं।


इसके बाद उस तेल की बिक्री नेपाल में दोगुने से अधिक दामों पर की जा रही है। वहीं, कुछ नेपाली नागरिक खुद ही रुपईडाही आकर अपनी गाड़ी में तेल भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed