{"_id":"0ec29d08bb9432564f5856a98e89a105","slug":"cousins-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 11 Nov 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। मिर्चिहा निवासिनी एक बालिका बुधवार को चचेरे भाई संग खेत में बनी पाही पर जा रही थी। जिसे रास्ते में टैक्टर ने कुचल दिया। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मासूम ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक पास की ही झाड़ियों में ट्रैक्टर छिपाकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रायडीह के मजरा मिर्चिहा निवासी मुनई की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपने पुत्र व भाई पहलवान के साथ पंजाब में मेहनत मजदूरी करता है। जबकि उसकी पुत्री रोशनी (12) घर पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
बुधवार को रोशनी चचेरे भाई विशाल (3) पुत्र पहलवान के साथ खेत में बनी पाही पर अपने बड़े पिता झुनई के पास जा रही थी। रोशनी को रास्ते में गांव के ही अरविंद पुत्र मूसर का खेत जोतने जा रहा चका निवासी अरविंद के रिश्तेदार के ट्रैक्टर (यूपी 40 बी 5970) ने टक्कर मार दी।
इससे रोशनी व उसकी गोद में मौजूद विशाल ट्रैक्टर के आगे गिर गए। जिसे ट्रैक्टर रौंदता हुआ आगे चला गया। इससे रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों द्वारा मासूम विशाल को गिलौला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक पास ही खमरिया तालाब की झाड़ियों में ट्रैक्टर छिपाकर मौके से भाग निकला। झुनई की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। गिलौला पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई है।