फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   computer stolen from bank

बैंक से मॉनीटर चोरी, तिजोरी काटने का भी प्रयास

Fri, 27 Nov 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 27 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। ठंड आने के साथ ही जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ने
विज्ञापन
लगीं हैं। हौसला बुलंद चोरों ने गुरुवार रात सोनवा थाने के बगल बैंक में भी हाथ साफ कर दिया।

इसकी जानकारी शुक्रवार को बैंक के अफसरों व कर्मचारियों को हुई। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक सोनवा थाने के चंद कदम की दूरी पर स्थित है। इसके पीछे का गेट तोड़कर गुरुवार रात बैंक में चोर घुस आए। उन्होंने बैंक में लगी तिजोरी को काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।

चोरों ने बैंक में रखे कंप्यूटर के तीन मॉनीटरों पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह शाखा प्रबंधक केपी सिंह कार्यरत अधिकारी अवधेश कुमार यादव के साथ बैंक पहुंचे तो तीनों मॉनीटर गायब थे।

अंदर जाकर देखने पर दो कमरों का ताला सहित पीछे का गेट भी टूटा हुआ था। शाखा प्रबंधक ने सोनवा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed