{"_id":"03ec447c6d7d6fd0bad058bca0944c0a","slug":"chain-snatching-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन लूट ले गए उचक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से चेन लूट ले गए उचक्के
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। काजीपुरा उत्तरी निवासी एक महिला की सोने की चेन छीनकर उचक्के भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच की तो काजीपुरा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला काजीपुरा उत्तरी निवासी रमा देवी श्रीवास्तव पत्नी गोपाल श्रीवास्तव मंगलवार को बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं।
कुछ ही दूरी पर तेज बाइक सवार उचक्के हाथ मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। महिला की चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हुए लेकिन उचक्कों का पता नहीं लग सका।
सूचना मिलने पर एसआई इंद्रसेन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की तो पता चला कि काजीपुरा चौराहा समेत अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद चल रहे हैं, इससे चौराहों पर तीसरे आंखों का दावा करने वाली पुलिस की पोल खुल गई। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि जांच की जा रही है।