{"_id":"880cd3b54e9dc4f9bf27683aac3527b8","slug":"candidate-changed-her-caste-for-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए बन गईं पिछड़ी जाति की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव के लिए बन गईं पिछड़ी जाति की
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी हथियाने के लिए हथकंडे अपनाने का खेल शुरू हो गया है। वार्ड नंबर 29 में एक महिला ने वैश्य होने के बावजूद अपने को कसौंधन दर्शाते हुए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा भरा है।
इसकी भनक लगने पर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आपत्ति दर्ज कराई है। परिवार रजिस्टर नकल में ओवरराइटिंग का भी आरोप लगाया है। इस मामले में एडीएम ने जांच शुरू कर दी है।
महसी तहसील के कपूरपुर मासाडीहा निवासी छोटकई पत्नी उत्तम कुमार ने वार्ड नंबर 29 से जिला पंचायत सदस्य के लिए 28 सितंबर को दो सेट में अपना परचा भरा है। ये वार्ड पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
इस पर छोटकई ने अपने को कसौंधन दर्शाते हुए पिछड़ी जाति का उम्मीदवार बताया है। इसकी भनक लोगों को लगी तो विरोध शुरू हो गया है।
बुधवार दोपहर मासाडीहा निवासी अतीक अहमद व गांव के अन्य 20 लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह के सामने हाजिर होकर छोटकई के खेल का खुलासा किया।
आपत्ति दर्ज कराने वाले अतीक का कहना है कि परिवार रजिस्टर नकल में उत्तम के परिवार व पट्टीदार सिर्फ हिंदू के नाम से दर्ज है। उत्तम के परिवार में जिन भाइयों ने विकासखंड महसी में शिक्षा ग्रहण की है, उनके अभिलेखों में वैश्य अंकित है।
प्रधान पद का चुनाव भी उत्तम के परिवार के लोगों ने अपने को वैश्य दर्शाते हुए लड़ा था लेकिन अब अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने को कसौंधन दर्शाया है। एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने इस मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की है।