{"_id":"ae45af77f930822818a2a68fe8ee7dcf","slug":"businessman-robbed-of-60-thousand-after-sword-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी पर तलवार से हमलाकर लूटे 60 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी पर तलवार से हमलाकर लूटे 60 हजार
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपालगंज में जनरलस्टोर का व्यवसाय करने वाले युवक को देर रात घर लौटते समय नेपाल सीमा पर बदमाशो ने रोंक कर 60 हजार नगदी लूट ली। विरोध करने पर तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह व्यवसायी ने रुपईडीहा पहुंचकर थाने पर तहरीर दी है।
पुलिस ने मामले में जमुनहा चौकी पुलिस से संपर्क साधकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। व्यवसायी पर हमला और लूट की वारदात से क्षेत्र के व्यवसायी काफी दहशत में हैं। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बा रुपईडीहा निवासी ध्रुव कुमार पाठक पुत्र राम प्यारे पाठक की नेपालगंज बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन वह व्यवसाय के सिलसिले में सीमापर बाइक से अवागमन करता है।
रविवार देर रात व्यवसायी ध्रुव प्रतिष्ठान बंद करके दिन भर की बिक्री का पैसा लेकर घर रुपईडीहा लौट रहा था। जब वह सीमा पर नेपाल की जमुनहा पुलिस चौकी के निकट पहुंचा तभी सूनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया और बैग छीनने लगे। व्यवसायी के विरोध करने पर तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। व्यवसायी के जमीन पर गिरते ही सभी रुपयों भरा बैग लूटकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
बैग में 60 हजार रुपये नगदी थी। किसी तरह व्यवसायी ने सीमापार रुपईडीहा थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। रुपईडीहा थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। लेकिन घटनास्थल नेपाल परिक्षेत्र का है। ऐसे में नेपाल पुलिस से संपर्क साधकर जांच शुरू कर दी गई है। इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इतनी दुस्साहसिक वारदात से सीमा क्षेत्र के अन्य व्यवसायी दहशत में हैं।
पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय अपराधी पहले भी लूट, हमला और हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वर्ष 2014 के जनवरी माह में नोमेंस लैंड से सटे रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र के निकट एक युवक की लाश बरामद हुई थी। अधिक दिन नहीं बीते। तभी जुलाई 2014 में एक युवक के अधकटे मानव अंग सीमा के निकट पाए गए। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा वर्ष 2013 में लूट की तीन वारदातें हुईं। लेकिन नेपाल सीमा क्षेत्र होने के चलते भारतीय पुलिस बेबस बनी रही।
सघन चौकसी बरतने के निर्देश
सीमा पर आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए रुपईडीहा के साथ सीमावर्ती मोतीपुर, सुजौली और मुर्तिहा पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। व्यवसायी के साथ हुई वारदात के मामले में जांच की जा रही है। आपराधिक मामलों में नेपाल के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपराधियों पर शिकंजा कसने के प्रयास होंगे। सीमा क्षेत्र में लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए चौकसी और बढ़ा दी गई है। एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्त के भी निर्देश थानाध्यक्षों को दिए गए हैं।
-सालिकराम वर्मा, पुलिस अधीक्षक