फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bus and bolero collapsed, two dead, 4 injured

प्रदर्शनी बस और जीप भिड़ी, दो मरे, चार घायल

Tue, 26 Apr 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
bus and bolero collapsed, two dead, 4 injured
हादसे में ऐसी हुई बोलेरो की हालत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोनारी डाक बंगला के पास साइकिल सवार को बचाने में सवारियों से भरी बोलेरो सामने से आ रही विज्ञान प्रदर्शनी बस से भिड़ गई।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर हुए हादसे में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज रफ्तार जीप बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


चार घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लखनऊ की ओर से चलित विज्ञान प्रदर्शनी बस आ रही थी।

कोनारी डाक बंगले के पास एक बाइक सवार को बचाने में बहराइच की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो और बस में भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप में फंसे लोगों को निकाला गया लेकिन तब तक उसमें सवार एक युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी जेब से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान जीतेंद्र कुमार पुत्र मुसाफिर चौहान निवासी मलुआ भकुरहा रिसिया के रूप में हुई है।

जबकि हुजूरपुर के रायगढ़ बेहड़ा खजुहा पट्टी निवासी रामबहादुर सिंह, बीरबल सिंह, भुल्लन सिंह, रामगोपाल सिंह और विनय सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंची कैसरगंज पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


यहां बीरबल की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। कैसरगंज एसओ विनोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जीतेंद्र कुमार बोलेरो का चालक था। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed