{"_id":"b390f4eff639f9536c661d14593961aa","slug":"burnt-lady-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के विरोध में जलाई गई महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी के विरोध में जलाई गई महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। दूसरी शादी का विरोध कर रही महिला को उसके पति ने जलाकर मार डाला। ससुरालीजनों ने उसे रविवार दोपहर जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया था, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हुई है। आरोपी पति फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
नानपारा के मैना नेवरिया गांव निवासी तबस्सुम उर्फ सायरा बेगम (35) को उसके पति यूनुस ने रविवार दोपहर विवाद के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया था। उसे गंभीर हालत में नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया। यहां सोमवार सुबह तबस्सुम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
आरोप है कि यूनुस खां ने करीब दो माह पहले गांव की एक महिला से दूसरा विवाह कर लिया था और उसके साथ शहर में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
मामले का पता चलने पर जब तबस्सुम ने विरोध किया तो पति यूनुस ने उसे भी दूसरी शादी करने की बात कही लेकिन तबस्सुम ने अपने तीन बच्चों यूसुफ (12), याकूब (9) व सादिया (17) के साथ जीवन बिताने की बात कहते हुए दूसरी शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को यूनुस घर पहुंचा तो पत्नी तबस्सुम से इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि यूनुस ने उसकी पिटाई कर जला दिया।