फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Burned wife by husband

केरोसिन डालकर पत्नी को जलाया, हालत गंभीर

Sun, 15 Nov 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 15 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन

दूसरी शादी का विरोध करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। पति ने रविवार की दोपहर उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। अन्य परिवारीजनों ने उसकी जान बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है।

विज्ञापन


नानपारा कोतवाली अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासी तबस्सुम (35) का विवाह 15 साल पूर्व इसी थाना क्षेत्र के मैना नेवरिया गांव निवासी युनुस खां के साथ हुआ था। करीब दो माह पहले युनुस ने गांव की एक महिला के साथ दूसरा विवाह कर लिया और उसके साथ शहर में किराए का मकान लेकर रहने लगा।
विज्ञापन


दूसरे विवाह का जब तबस्सुम ने विरोध किया तो पति युनुस ने उसे भी दूसरी शादी करने की बात कही। लेकिन तबस्सुम ने अपने तीन बच्चों युसुफ (12), याकूब (9) व सादिया (17) के साथ जीवन बिताने की बात कहते हुए दूसरी शादी से इंकार कर दिया। रविवार को युनुस घर पहुंचा तो पत्नी तबस्सुम से इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि युनुस ने उसकी पिटाई कर दी और केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। उसे कड़ी मशक्कत के बाद आग से बचाया गया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे तत्काल नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक तबस्सुम सौ फीसदी झुलसी है। हालत बेहद नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed