फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   broke the door and stolen property

दरवाजा तोड़ सारा सामान समेटा

Fri, 19 Jun 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 19 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
भिनगा नगर के मोहल्ला शिवाजीपुरम में गुरुवार दोपहर चोरों द्वारा एक घर का दरवाजा तोड़ दिया गया। इसके सहारे घर में घुसे चोर घर में रखा सारा सामान पार कर ले गए। वारदात की जानकारी पीड़ित को देर शाम घर लौटने पर हुई। ऐसे में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला शिवाजी पुरम निवासी दिनेश कुमार मिश्रा गुरुवार को परिवार सहित एक रिश्तेदारी में गया था। जहां से देर रात लौटने पर उसने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पूरा सामान तितर बितर पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे कपड़े, जेवर व नगदी सहित अन्य सामान नदारद था। ऐसे में पीड़ित ने भिनगा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

विदित हो कि इससे पहले भिनगा नगर के मोहल्ला टंड़वा में एक घर से चोरों द्वारा दिन दहाड़े घर के पीछे छज्जे को तोड़ कर लाखों रुपये का माल पार कर लिया गया था। भिनगा कोतवाली पुलिस अब तक वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed