{"_id":"c56813e372e38f1731acb3e1d87d1d80","slug":"break-the-lock-of-the-store-s-stolen-goods-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ 50 हजार का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़ 50 हजार का माल पार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
कानूनगोपुरा चौकी से महज सौ कदम की दूरी पर चारों ने एक कपड़े की दुकान के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने दुकान में रखे 30 हजार के कपड़े और 20 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के कानूनगोपुरा चौकी के निकट ही जसबीर सिंह की कपड़ों की दुकान है। वह शनिवार रात में दुकान में ताला बंद कर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला काट दिया। इसके बाद चोर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान में रखे जैकेट, शर्ट, पैंट व काउंटर में रखी 20 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
दुकान मालिक को सुबह पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। उसने कानूनगोपुरा चौकी में सूचना दी। लेकिन इंचार्ज के अवकाश पर होने के कारण वहां पर कोई सिपाही तक नहीं मिला। इसके बाद दुकान मालिक के पुत्र परमजीत सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी।
विज्ञापन