{"_id":"570154c64f1c1b1a24c81140","slug":"blocked-the-highway-looking-for-the-drowned-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे युवक की तलाश को लेकर जाम किया हाईवे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबे युवक की तलाश को लेकर जाम किया हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
चहलारी घाट के पास घाघरा नदी में डूबे युवक की तलाश नहीं हो पाने के विरोध में रविवार को मोहल्ले के लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना ने युवक की तलाश कर उसे खोजे जाने का आश्वासन दिया। उधर राज्यमंत्री यासर शाह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी शफीक व जावेद शनिवार को चहलारी घाट घूमने गए थे। यहां नदी में नहाते समय शफीक डूब गया। उसकी तलाश में पूरे दिन गोताखोर लगे रहे। लेकिन वह नहीं मिल सका। रविवार को भी तलाश जारी रही। युवक का पता नहीं चलने से नाराज लोगों ने रविवार दोपहर में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जल्द ही युवक को तलाशे जाने का आश्वासन दिया। उधर एसएसबी की कतर्निया कही टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा बौंडी व जरवलरोड के गोताखोर भी तलाश में लगे हैं। परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने घटनास्थल का दौरा क
विज्ञापन
र अधिकारियों को युवक की तलाश जल्दी करने के निर्देश दिए।