फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   blast in mobile

मोबाइल में विस्फोट सजगता से बचा युवक

Thu, 03 Sep 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 03 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। शहर के मोहल्ला सखैयापुरा निवासी एक युवक के मोबाइल से गुरुवार सुबह अचानक धुआं निकलने लगा। इस पर युवक ने सजगता दिखाते हुए तत्काल जेब से मोबाइल निकालकर सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन


कुछ ही पल में मोबाइल में तेज विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के लोग सहम गए। इस मामले में उपभोक्ता ने मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स से संपर्क साधा लेकिन समुचित जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में प्रार्थना पत्र देकर वाद दायर किया है।
विज्ञापन


सखैयापुरा निवासी शुभम गुप्ता के पास माइक्रोमैक्स मोबाइल था। गुरुवार सुबह शुभभ शहर के पदमा मार्केट गए थे। इसी दौरान शुभम के जेब में रखे मोबाइल से धुंआ निकलने लगा, जिससे वह दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने तत्काल मोबाइल को जेब से निकालकर सड़क पर फेंक दिया तभी लपट निकली और तेज विस्फोट हुआ, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

तत्काल शुभम ने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा लेकिन सोतषजनक जवाब न मिलने पर उसने दोपहर में उपभोक्ता फोरम कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर वाद दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed