फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   blast in gas cylinder, mother and three children injured

गैस सिलेंडर फटा, मां और तीन बच्चे झुलसे

Wed, 23 Dec 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 23 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। ताजपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर बुधवार सुबह चाय बनाते समय अचानक तेज धमाकेे के साथ मिनी गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतनी तेज था कि सिलेंडर रसोई घर की छत तोड़ते हुए सौ मीटर दूर जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। चारों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सिलेंडर फटने से भड़की आग में तीन लाख की संपत्ति भी जल गई है। हादसे से पूरे गांव के लोग दहशत में हैं। हादसे का कारण गैस सिलेंडर में लीकेज बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर गांव निवासी देशराज बुधवार सुबह तबियत ठीक न होने के कारण घर के एक कमरे में आराम कर रहा था। बेटे अमित (12) व अंकित (16) स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशराज की पत्नी शिवकुमारी (40) रसोई में मिनी गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी और पास ही बेटी वैष्णवी (डेढ़ साल) खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। पूरे रसोई में आग फैल गई और सिलेंडर रसोई की छत तोड़ते हुए घर से सौ मीटर दूर जा गिरा।


सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि पड़ोसियों के मकान भी हिल गए। आग की चपेट में आकर शिवकुमारी, बेटी वैष्णवी व बेटे अमित व अंकित झुलस गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और तत्काल मां और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे से देशराज सदमे में है। उसने बताया कि हो सकता है गैस सिलेंडर में लीकेज रहा हो, जिसके चलते हादसा हुआ है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई। डॉक्टरों ने मां-बेटी की हालत नाजुक बताई है।

मालूम हो कि अंकित संतजी मॉडर्न पब्लिक स्कूल चाकूजोत में कक्षा आठ और उसका भाई अमित बीआर अंबेडकर शांति शिक्षा निकेतन ताजपुर में कक्षा चार का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed