फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bike collapsed with truck, man died

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, जिंदा जला युवक

Wed, 03 Feb 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 03 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। हांड़ा बसेहरी गांव के पास बुधवार शाम बालू लदे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गया। बाइक में तुरंत आग लग गई, जिसमें जलकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बहराइच और रुपईडीहा के बीच एनएच 28 का निर्माण कार्य चल रहा है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में हांड़ा बसेहरी गांव के पास एनएच28 की कार्यशाला है।

इसके सामने सड़क निर्माण में लगा ट्रक (जेएच 2545) बुधवार शाम खड़ा था। ट्रक पर बालू लदा था। शाम सात बजे के आसपास नानपारा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक के ट्रक से टकराते ही बाइक में आग लग गई। दुर्घटना के बाद बेहोश हुआ युवक जिंदा जल गया।

नानपारा पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त की तो उसकी पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापुर अड़गोड़वा गांव निवासी लक्ष्मीकांत (33) पुत्र रामप्यारे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों से पुलिस ने संपर्क साधा तो पता चला कि वह बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए सुबह नानपारा गया था। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed