{"_id":"08adff447bc1135df975ed7cc2f8f46e","slug":"bakery-and-godown-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी और गोदाम में आग से पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकरी और गोदाम में आग से पांच लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। नगर के मोहल्ला कल्लन खां में बेकरी और उसके गोदाम में गुरुवार रात अचानक आग धधक उठी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
आग लगने पर अग्निशमन केंद्र के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। पीड़ित के परिवारीजनों ने केंद्र पहुंचकर जब घटना की जानकारी दी तब 40 मिनट बाद अग्निशमनकर्मी पहुंचे लेकिन तब तक सारा सामान राख हो गया। पांच लाख का नुकसान हुआ है।
नानपारा के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी राकेश गुप्ता पुत्र रघुवीर की बेकरी व गोदाम कुछ दूरी पर मोहल्ला कल्लन खां में है। गुरुवार रात राकेश रात 10 बजे के आसपास गोदाम और दुकान में ताला बंद करवाकर घर लौटे थे।
रात एक बजे के आसपास मोहल्ले के लोगों ने बेकरी के गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलने की सूचना दी। बदहवास राकेश परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
मोहल्लेवासियों ने अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर और कार्यालय के बेसिक नंबर पर कॉल करके मदद मांगने की कोशिश की लेकिन 15 मिनट तक घंटी बजती रही, फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस पर परिवारीजनों ने नगर के दूसरे छोर पर स्थित अग्निशमन केंद्र कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
40 मिनट बाद दमकल पहुंचा लेकिन तब तक पूरा प्रतिष्ठान लपटों से घिर चुका था। अग्निशमन कर्मियों ने मोहल्लेवासियों की मदद से आग पर काबू पाया।
राकेश का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी ने लगाई है, ये पता नहीं। हालांकि, उन्होंने कोतवाली में आग लगने के मामले में तहरीर दी है।
आग लगने से मकान राख, एक लाख का नुकसान
बाबागंज। रुपईडीहा के शंकरपुर गांव निवासी रहमान अली रात में परिवारीजनों के साथ घर में सो रहे थे तभी मकान में आग लग गई।
परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक पूरा मकान लपटों की भेंट चढ़ चुका था। लगभग एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
इस मामले में तहसील को सूचना दी गई लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी नहीं पहुंचा।