फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attack on police team

पुलिस टीम पर पथराव, जवान समेत चार घायल

Mon, 16 Nov 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 16 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे में मदारी के करतब दिखाने के दौरान कार्यक्रम के उद्घाटन को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। इसी दौरान एक युवक पर कुछ लोगों ने ट्यूबलाइट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों के समर्थकों ने टीम पर पथराव कर दिया। एसओ को बंधक बनाने की भी कोशिश की।

पथराव में एक पीआरडी जवान समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 24 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस अड्डे के पास मैदान में रविवार दोपहर मदारी अपने सहयोगियों संग करतब दिखा रहा था। इस दौरान एक करतबी 12 घंटे के लिए जमीन में दफन हो गया। रात 10 बजे उसे कब्र से निकलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मौजूदा ग्राम प्रधान मोती को आमंत्रित किया गया था। प्रधान मोती मौके पर पहुंचे और उद्घाटन से पहले कलाकारों को 500 रुपये दिए।

इसी दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी बेचेलाल के पुत्र सुधीर ने 2100 रुपये की पेशकश की और फीता काट दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। तभी किसी ने भीड़ में ट्यूबलाइट घुमाना शुरू कर दिया।

ये ट्यूबलाइट करतब देखने आए कस्बा निवासी जहीर को लगा। ट्यूबलाइट फूटने से उसकी चार वर्षीय बेटी अरीफा भी घायल हो गई।

जहीर ने थाने पहुंचकर कस्बा निवासी सईद बाबू को नामजद करते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सईद की तलाश में टीम के साथ उसके घर जा धमके।

यहां आरोपी और उसके समर्थकों ने थानाध्यक्ष से हाथापाई कर उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। मामला बिगड़ता देख एसओ टीम के साथ लौट आए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत यादव के पहुंचने पर फिर एसओ दलबल के साथ आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान 100 से अधिक लोग मौके पर जमा थे।

बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे पीआरडी जवान हरिप्रकाश समेत चार लोग घायल हो गए। नानपारा से फोर्स पहुंचने पर बवाल कर रहे लोग खिसक गए।

इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर कस्बा निवासी 24 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने व बलवा फैलाने की कोशिश करने का केस दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मदारी सहारनपुर निवासी गुलजार व मुसलमीन ने बिना अनुमति के आयोजन किया था, जिसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


ये हैं नामजद

पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में कस्बा निवासी जहीर, अली अकबर, सईद बाबू, राजू जायसवाल, अली हुसैन, मुजीब अहमद, जावेद, जुनैद अहमद सिद्दीकी, हप्पू, मुजीबुर्रहमान, बेचेलाल, सुधीर जायसवाल, सौरभ, जुमई, महफूज, हफीज, अब्दुल हकीम, रिंकू, मुनीर, जुनैद कुरैशी, उमर कुरैशी, अतीकुर्रहमान समेत 24  नामजद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed