फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attack on aanganbadi worker

कार्यकर्त्री को पीटकर सर्वे रजिस्टर फाड़ा

Mon, 13 Jul 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 13 Jul 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। मतदाता सूची सर्वेक्षण करने के लिए पकड़िया दीवान गांव पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को पूर्व प्रधान ने पीट दिया।
विज्ञापन


उसने सर्वे का विरोध करते हुए कार्यकर्त्री से सर्वेक्षण रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

अब उसने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर खंड विकास अधिकारी और मानवाधिकार आयोग के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र भेजा है।

विकासखंड बलहा अंतर्गत ग्राम रमईपुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकर्त्री योगमाया की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी हुई है।

कार्यकर्त्री का कहना है कि रविवार शाम जब वह मतदाता सूची का सर्वेक्षण करने पकड़िया दीवान गांव पहुंची तो पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार ने सर्वेक्षण कार्य का विरोध करते हुए गांव में सर्वेक्षण न करने को कहा।

योगमाया ने जब इसका विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ उस पर हमला कर दिया। उसे पीटकर सर्वेक्षण रजिस्टर और मतदाता सूची छीनकर फाड़ दिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तब कार्यकत्री की जान बच सकी। इस दौरान हमलावर पूर्व प्रधान ने अपने को सपा का कार्यकर्ता बताते हुए फर्जी मामलों में फंसाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्त्री ने देर शाम मोतीपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। योगमाया ने सोमवार दोपहर सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।

हालांकि सीओ भरत यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कार्यकर्त्री आएगी तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed