{"_id":"3336582bc172a2f8cca4e40fc5c794bd","slug":"asha-bahu-and-her-family-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना देने पर आशा बहू के परिवार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलाहना देने पर आशा बहू के परिवार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। बहादुरपुरवा गांव निवासी एक आशा बहू के उलाहना देने पर भड़के विपक्षियों ने उसके घर में घुसकर पूरे परिवार को पीट दिया।
हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। आशा बहू ने कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुरवा गांव निवासी मंगल खां की पत्नी जाहिरा स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू है। आरोप है कि गांव निवासी अरमान उसकी गैर मौजूदगी में घर में ताकझांक करता है।
सोमवार को जाहिरा इस बात की शिकायत करने अरमान के घर पहुंच गई तो वहां उसके पिता फरमान मौके पर मिले। उलाहना देने पर वे आग बबूला हो उठे।
फरमान और बेटे अरमान ने जाहिरा को खूब खरी खोटी सुनाई। इस पर जाहिरा अपने घर पहुंची तो कुछ देर में आरोपी पिता-पुत्र ने आशा बहू के घर धावा बोल दिया।
जाहिरा को बचाने दौड़े पति मंगल, बेटा अनीस एवं बेटियां नासरीन जहां व हसीन पर भी लाठी से हमला कर घायल कर दिया। जाहिरा ने अरमान व फरमान को नामजद करते हुए नानपारा कोतवाली में तहरीर दी है।