{"_id":"c4b1a720bc6def608e1d1f31f781089a","slug":"ambulance-driver-left-dead-body-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रास्ते में शव उतार एंबुलेंस चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच रास्ते में शव उतार एंबुलेंस चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा सीएचसी से रेफर एक महिला की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस चालक शव को बीच रास्ते में फेंककर भाग निकला। ग्रामीणों ने शव को निजी वाहन से घर पहुंचाया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीपुरवा हरखापुर गांव निवासी सुमित्रा (50) पत्नी मनोहर को शनिवार की सुबह पेट में दर्द उठा।उसे मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉ आरएन वर्मा ने उपचार शुरू किया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उस वक्त सुमित्रा के साथ परिवार का छोटा लड़का मौजूद था।
सुमित्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि कुरवा वन बैरियर के पास उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस चालक को ये पता चला तो उसने कल्लू गौढ़ी गांव के पास शव उतारकर मौके से भाग निकला। खबर फैलते ही कल्लू गौढ़ी गांव निवासी कल्लू मौके पर पहुंचा और शव को महिला के घर पहुंचवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केबी जैन का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शव को रास्ते में उतारना बेहद गंभीर व अमानवीय मामला है। फिलहाल मामले की जांच एसीएमओ से कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।