{"_id":"5978d6224f1c1b061b8b47d1","slug":"91501091362-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से चोरों ने पांच लाख की संपति पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से चोरों ने पांच लाख की संपति पर किया हाथ साफ
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर गांव में एक ही रात को चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने 80 हजार रुपये नकदी समेत तीनों घरों से लगभग पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना अंतर्गत बंगलाचक गांव के पटेल नगर मजरे में चोरों ने ताबड़तोड़ चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया। गांव निवासी राजेश चौहान पुत्र नगेश्वर के घर में चोर छत के रास्ते घुसे। राजेश ने अपनी पुत्री की शादी के लिए जेवर, कपड़ा आदि की व्यवस्था की थी। नकद पैसे भी रखे हुए थे। चोरों ने कमरे का तालातोड़कर 80 हजार रुपये नकद व 50 हजार रुपये के जेवरात समेत दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी त्रिवेणी चौहान के घर को निशाना बनाया। उसके घर से लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली। गांव निवासी भुवन के घर से भी चोरों ने जेवरात व नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद सभी ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी की जांच शुरू कर दी गई है।