फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ग्रामीणों ने बालू खनन को रोके जाने की मांग को लेकर दी प्रदर्शन की चेतावनी

ग्रामीणों ने बालू खनन को रोके जाने की मांग को लेकर दी प्रदर्शन की चेतावनी

Mon, 19 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बालू खनन को रोके जाने की मांग को लेकर दी प्रदर्शन की चेतावनी
बालू खनन नहीं रूका तो होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन को दी चेतावनी
ग्राम भौंरी में चल रहा खनन, ग्रामीणों का आरोप,
कटान के मुहाने पर आ जाएगा गांव
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। बौंडी के ग्राम भौंरी में चल रहे खनन को रोके जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर खदान बंद नहीं हुई तो गांव घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर आ जाएगा।
तहसील महसी क्षेत्र के थाना बौंडी अंतर्गत ग्राम भौंरी में बीते मई माह में बालू खनन के लिए ई-टेंडर निकाले गए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव में स्थित गाटा संख्या 2296 ख और 1091 में बालू खनन शुरु कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बालू खनन किए जाने में ठेकेदारों द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान और लेखपाल द्वारा बिना ग्रामीणों की बैठक बुलाए गलत तरीके से प्रस्ताव कर दिए गए हैं। जिसके चलते गांव में दिक्कत बढ़ती जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बालू खनन होने से गांव नदी के मुहाने पर आ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण विनय, बाबादीन, अमरपाल, सुरेंद्र कुमार, भोले, रामतेज, रहीस, सतगुर प्रसाद आदि ने डीएम को पत्र देकर खनन बंद नहीं होने पर 24 जून को मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं ग्रामीण हरेराम ने डीएम को पत्र देकर ठेकेदार द्वारा उसकी जमीन पर अवैध खनन किए जाने की शिकायत की है। उसने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed