{"_id":"59480b2c4f1c1b486a8b4656","slug":"71497893676-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओारई नाले में पानी पीते समय मगरमच्छ ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओारई नाले में पानी पीते समय मगरमच्छ ने हमला कर किया घायल
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले से युवक घायल
गंभीर हालत में सीएचसी रेफर
बिछिया (बहराइच)। मवेशियों को चराने ले गया एक ग्रामीण ओरई नाले में दोपहर में पानी पीने लगा। इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों के दौड़ने पर किसी तरह जान बच सकी। सुजौली में प्राथमिक उपचार के बाद लहूलुहान ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के बिछिया निवासी चेले (40) पुत्र भगीरथ बकरी व अन्य मवेशियों को प्रतिदिन की तरह चराने के लिए ओरई नाले की ओर गए थे। दोपहर में धूप अधिक होने पर वह नाले में जब पानी पी रहे थे, तभी मगरमच्छ ने हमला कर उनके पैर को दबोच लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के चरवाहे व अन्य ग्रामीण दौड़े। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने चेले को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाया। सूचना रेंज कार्यालय दी गई। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बीट प्रभारी अजीज अहमद ने मौके पर पहुंचकर घायल चेले को सुजौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सीएचसी ले जाने की सलाह दी। बीट प्रभारी ने बताया कि चेले को सीएचसी मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया है। सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।