फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चीनीमिल परिसर में निकला विशालकाय अजगर, जंगल में छोड़ा

चीनीमिल परिसर में निकला विशालकाय अजगर, जंगल में छोड़ा

Sat, 16 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चीनीमिल परिसर में निकला विशालकाय अजगर, जंगल में छोड़ा
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड में स्थित चीनीमिल परिसर में गुरुवार रात विशालकाय अजगर निकल आया। मौके पर मौजूद चौकीदार ने अजगर को काबू में कर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने उसे कतर्नियाघाट के जंगल में छोड़ दिया है। अजगर आठ फीट लंबा तथा 30 किलो वजन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत कस्बे में इंडियन पोटास लिमिटेड का चीनीमिल स्थापित है। चीनीमिल के आवासीय कॉलोनी परिसर के गेट पर गार्ड कृष्ण नरायन वर्मा गश्त कर रहा था। इसी दौरान एक विशालकाय अजगर आ गया। गार्ड ने अजगर को काबू में कर उसे बोरे में रख लिया। इसके बाद सुबह वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। अजगर निकलने की सूचना पाकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया है। रेंजर के मुताबिक अगजर आठ फीट लंबा है। उसका वजल 30 किलो के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed