फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   भेड़ चराने गया युवक घाघरा में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

भेड़ चराने गया युवक घाघरा में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 10 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
भेड़ चराने गया युवक घाघरा में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी के किनारे भेड़ चरा रहा युवक अचानक नदी में गिर गया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक युवक डूब गया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बौंडी थाना अंतर्गत गोलागंज गांव निवासी छंगा पाल (35) पुत्र कुंवारे पाल ने भेड़ पाल रखी हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे छंगा भेड़ों को घाघरा नदी के निकट स्थित मैदान में घास चरा रहा था। इसी दौरान कुछ भेड़ नदी की ओर चली गईं। इस पर छंगा नदी के किनारे पहुंच गया और अचानक घाघरा में गिर गया।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो तट पर मौजूद लोग उस ओर दौड़े, लेकिन तब तक छंगा नदी में डूब गया। सूचना पर एसडीएम नागेंद्र कुमार, लेखपाल पुंडरीक पांडेय व बौंडी थानाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी गोताखोरों की टीम लेकर तट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। एसडीएम ने बताया कि नदी में गोताखोर उतरे, मौके पर 80 से 85 फीट पानी है। ऐसे में गोताखोरों को भी दिक्कत हो रही है। जाल मंगवाया गया है। जाल लगवाकर छंगा की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed