फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   डायरिया व निमोनिया से दो मासूमों की मौत, 22 और भर्ती

डायरिया व निमोनिया से दो मासूमों की मौत, 22 और भर्ती

Sat, 09 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
डायरिया व निमोनिया से दो मासूमों की मौत, 22 और भर्ती
बहराइच। तराई में फैले संक्रामक रोग से मौते थम नहीं रहीं। डायरिया व निमोनिया से पीड़ित दो मासूमों की इलाज के दौरान शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 22 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक होने पर उन्हे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तराई में बदल रहा मौसम नन्हें-मुन्हों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। स्वास्थ्य महकमा लाख दावे कर रहा है, लेकिन मौतें थम नही रही हैं। हुजूरपुर के बरौली गांव निवासी पायल (3) पुत्री अशोक कुमार को उल्टी दस्त की शिकायत पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह पायल ने दम तोड़ दिया। वहीं नानपारा के सोहबतिया गांव निवासी जसमीन (डेढ़) पुत्री हफीज अली को बुखार के साथ श्वांस की तकलीफ थी। निजी चिकित्सकों से इलाज कराने पर लाभ न हुआ तो परिवारीजन मासूम को जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने निमोनिया की पुष्टि की। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार देर शाम मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं उल्टी-दस्त, बुखार और निमोनिया से पीड़ित और 22 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें यासमीन (एक), गीता (3) और कुमकुम (6) की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गंभीरवा में फैली संक्रामक बीमारी, 13 बीमार
बहराइच। विकास खंड चित्तौरा अंतर्गत टेपरहा ग्राम पंचायत में नालियां बजबजा रही हैं। सफाई अरसे से नहीं हो रही है। जिसके चलते ग्राम पंचायत गंभीरवा में छह परिवारों के लोग बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। गांव निवासी मदन, भुजऊ, इकराम, छोटकऊ, असलम, नफीस, कल्लू समेत 13 लोग बुखार से चार दिनों से पीड़ित हैं। इन ग्रामीणों ने बताया कि साफ-सफाई में हीलाहवाली बरती जा रही है। कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन सफाईकर्मी गांव में नहीं आता। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। गांव के लोगों ने इस मामले में डीपीआरओ से भी शिकायत की है। लेकिन अब तक कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed