फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दुकान व मकान में सेंध लगाकर 80 हजार नकदी समेत दो लाख की चोरी

दुकान व मकान में सेंध लगाकर 80 हजार नकदी समेत दो लाख की चोरी

Mon, 28 Aug 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
दुकान व मकान में सेंध लगाकर 80 हजार नकदी समेत दो लाख की चोरी
रुपईडीहा/चरदा (बहराइच)। रुपईडीहा कस्बा स्थित एक मेडिकल की दुकान में रविवार रात चोरों ने सेंध लगाकर 80 हजार रुपये नकदी समेत एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दी। वहीं वीरपुर गांव में दो मकानों से चोरों ने एक लाख बीस हजार की संपत्ति पार कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बा निवासी अलखराम वर्मा पुत्र सुंदरलाल की मेडिकल स्टोर दुकान आगे के हिस्से में है। अलखराम ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रविवार रात 10 बजे के आसपास दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान में दो दिन की बिक्री तथा अन्य नकदी मिलाकर 80 हजार रुपये रखा था। चोरों ने पीछे की दीवार से सेंध लगाकर लॉकर का ताला तोड़ दिया। चोरों ने लगभग एक लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज चौकी अंतर्गत ग्राम वीरपुर निवासी पाटेश्वरी के घर में दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। बक्से में एक हजार रुपये नकदी समेत लगभग बीस हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद गांव निवासी दिनेश शुक्ला के घर में सेंध लगाकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन आदि समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति पर पार कर दी। थानाध्यक्ष आलोक राव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच केबाद केस दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा। वहीं मुख्य बाजार में चोरी होने से व्यवसायियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed