फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मामूली कहासुनी में बिजली संविदाकर्मी की गला रेतकर हत्या

मामूली कहासुनी में बिजली संविदाकर्मी की गला रेतकर हत्या

Mon, 01 Apr 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में बिजली संविदाकर्मी की गला रेतकर हत्या
बहराइच। शहर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा में रविवार की दोपहर पड़ोसी ने एक संविदाकर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी। सीने व पेट पर चाकू से कई वार भी किए। वारदात के बाद हत्यारा युवक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने हत्या आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसने उधार लिए गए चार सौ रुपये नहीं देने पर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी पवन कश्यप (36) पुत्र संपतलाल विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती शहर के सिविल लाइंस उपकेंद्र पर थी। रविवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़ा था। तभी मोहल्ले का ही रहने वाले घंटाघर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी अशोक कुमार यादव गुजर रहा था। उससे पवन ने चार सौ रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन



उधारी के पैसे लंबे समय से नहीं देने के कारण दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद अशोक मौके से चला गया था। लेकिन वापस लौटकर उसने पवन के गले को चाकू से रेत दिया। इसके बाद अशोक ने उसके सीने व पेट पर चाकू से कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग पवन को उठाकर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, घंटाघर चौकी इंचार्ज गोविंद कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर गिरे खून के सैंपल जमा किए हैं। वारदात के मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी नगर अजय प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed