फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पान-मसाला व्यवसयायी से 3.80 लाख की लूट

पान-मसाला व्यवसयायी से 3.80 लाख की लूट

Wed, 11 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पान-मसाला व्यवसयायी से 3.80 लाख की लूट
बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर धरसवां के निकट हुई घटना
विज्ञापन

बहराइच। बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर धरसवां के निकट मंगलवार शाम एक पान मसाला व्यवसायी की जीप रुकवाकर बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर 3.80 लाख रुपये लूट लिये। वारदात के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए भाग गए। सूचना पाकर पुलिस ने आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शहर निवासी अनुज अग्रवाल पान मसाला की एजेंसी चलाते हैं। मंगलवार सुबह वह अपने कर्मचारी विजय सिंह के साथ 32 बोरा पान मसाला की सप्लाई करनेे के लिए निकले थे। जीप चालक श्यामपाल चला रहा था। क्षेत्र में 27 बोरा पान मसाला की सप्लाई देने के बाद अनुज ने 3.80 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन


बचा हुआ पान मसाला और नकदी लेकर वह अपनी जीप से कर्मचारियों के साथ वापस बहराइच लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे जब जीप सवार व्यवसायी कोतवाली देहात अंतर्गत धरसवां गांव के निकट पहुंचा। तभी पीछे से आए नकाबपोश युवकों ने कट्टा लहराते हुए अपनी बाइक को जीप को आगे लगाकर वाहन रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने जीप में सवार व्यवसायी अनुज की कनपटी पर कट्टा लगाकर उनसे नकदी भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर कट्टे की बट से प्रहार किया। दूसरे बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर जीप की चाबी और सभी के मोबाइल छीन लिये।


इसके बाद असलहे लहराते हुए बदमाश बाइक से भाग गए। किसी तरह कुछ देर बाद अनुज ने राहगीरों के सहयोग से पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मधुप नरायन मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट का मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed