फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच के युवक की सऊदी में स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत

बहराइच के युवक की सऊदी में स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत

Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के युवक की सऊदी में स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत
जरवल (बहराइच)। जरवल के सराय मोहल्ला निवासी युवक काम के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। वहां पर वह एक सेठ के यहां काम कर रहा था। मंगलवार को युवक हायर सिटी में स्थित एक स्वीमिंग पूल में स्नान कर रहा था। डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं तंगहाली के कारण परिवारीजन युवक का शव लाने सऊदी नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी नौशाद अहमद (21) पुत्र जहूर का परिवार काफी गरीब है। परिवार के भरण-पोषण के लिए नौशाद मार्च 2017 में सऊदी अरब गया था। यहां पर वह हायर सिटी में एक सेठ के यहां काम कर रहा था। मंगलवार शाम को गर्मी होने पर वह स्वीमिंग पूल में स्नान करने गया था। काफी देर बाद नौशाद के वापस न आने पर सेठ स्वीमिंग पूल गया। वहां पर वह स्वीमिंग पूल में ही तैर रहा था। इस पर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौशाद के मौत की सूचना सेठ ने जरवल में परिवारीजनों को दी। लेकिन घर की स्थिति ठीक न होने के कारण परिवारीजन शव लेने सऊदी अरब नहीं जा सके हैं। वहीं अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed