फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दो किलो चरस के साथ नेपाली युवक को दबोचा

दो किलो चरस के साथ नेपाली युवक को दबोचा

Sat, 09 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
दो किलो चरस के साथ नेपाली युवक को दबोचा
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान रिक्शे पर सवार होकर आ रहे एक नेपाली युवक को शनिवार दोपहर में एसएसबी के जवानों ने दबोच लिया। उसके कब्जे से लगभग दो किलो चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसबी रुपईडीहा बॉर्डर आउटपोस्ट के सहायक कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास नेपाल की ओर से एक युवक रिक्शे पर सवार होकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा, जब उसे तलाशी के लिए रोका गया तो उसने रिक्शे से उतरकर नेपाल सीमा की ओर भागने की कोशिश की। दौड़ाकर जवानों ने दबोच लिया। उसके कब्जे से मिले बैग से लगभग दो किलो चरस बरामद हुई। युवक की पहचान जयकृष्ण पुत्र पूर्णबुद्धा निवासी कासकी वार्ड नंबर दो रुकुम नेपाल के रूप में हुई है। पकड़े गए जयकृष्ण ने बताया कि वह चरस की खेप लेकर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली जाने की तैयारी में था। एसएसबी के मुताबिक पकड़े गए चरस की कीमत 29 लाख के आसपास है। इस मौके पर टीम के मुख्य आरक्षी महेश कुमार, विनोद कुमारी, सोना सिहं, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed