फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पूना में नौकरी कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर पर मचा कोहराम

पूना में नौकरी कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर पर मचा कोहराम

Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूना में नौकरी कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर पर मचा कोहराम
कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

नाजिरापुरा मोहल्ले में हुई घटना
बहराइच। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले में बुधवार देर रात एक युवक कूलर में पानी डाल रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया है।
नगर कोतवाली अंतर्गत शहर के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी रामदुलारे (40) व्यवसायी थे। उनकी टायर-ट्यूब की दुकान गोलवाघाट के निकट स्थित है। प्रतिदिन की तरह बुधवार देर रात दुकान बंद कर वह घर पहुंचे। गर्मी अधिक थी। कूलर में पानी खत्म हो गया था। इसी बीच कूलर में पानी डालते समय वह करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान मौके पर परिवार के लोग मौजूद नहीं थे, जिसके चलते करंट लगने से उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिवारीजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। मामले की सूचना कोतवाली को दी गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके चलते पंचनामा कर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन



इंसेट
पूना में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में गई जान
नवाबगंज (बहराइच)। पूना शहर में रहकर जूस का कारोबार कर रहे एक युवक की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
नवाबगंज थाना अंतर्गत बघमरी गांव निवासी समसुद्दीन उर्फ लबलब (40) पुत्र झींगुर पूना में कई वर्षों से जूस का कारोबार करता था। वह एक से डेढ़ साल के अंतराल पर घर आता था। परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार देर रात को वह पूना में जूस का कारोबार समेटकर घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकल गया। लौटते समय अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और रास्ते में समस्द्दीन ने दम तोड़ दिया। पूना के सहयोगियों ने घर फोन कर घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। परिवारीजन शव लेने पूरा रवाना हुए हैं। देर रात तक शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। परिवारीजन हृदय गति रुकने का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed