{"_id":"de35a07474c67491e8183184074cdebe","slug":"18-lakh-cheated-from-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के ठेकेदार से ठगे 18 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहराइच के ठेकेदार से ठगे 18 लाख
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल यादव और प्रतीक यादव बनकर ठगी करने वाले शातिर रामशंकर शाक्य ने बहराइच के ठेकेदार अतुल जायसवाल को सीएम का भतीजा बताकर 18 लाख रुपये ठगे थे।
सोमवार को अखबारों में रामशंकर शाक्य की गिरफ्तारी की खबर पढ़कर पीड़ित ठेकेदार हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और सीओ अशोक कुमार वर्मा से ठगी की शिकायत की। सीओ ने अतुल की शिकायत को शाक्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में शामिल करा दिया है। सीओ ने बताया कि शाक्य के शिकार कई अन्य लोगों ने भी उनसे संपर्क किया है।
बहराइच के दरगाह हमजापुरा निवासी अतुल यहां गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट लेकर रहते हैं। बकौल अतुल, एक साल पहले उनके पार्टनर राहुल शुक्ला ने शाक्य से मुलाकात कराई। शाक्य ने अपना परिचय सीएम के भतीजे रामशंकर यादव के रूप में दिया।
उसने राहुल को भी यही परिचय दिया था। राहुल ने बताया कि शाक्य के एक इशारे पर विभाग के अफसर बड़े-बड़े काम कर देते हैं। अतुल ने शाक्य से बालू भंडारण का टेंडर दिलाने की बात की थी। अतुल का कहना है कि टेंडर दिलाने के लिए शाक्य ने 13 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
इस बीच समाज कल्याण विभाग में भी एक टेंडर के लिए उसने शाक्य से बातचीत की। दोनों टेंडर के लिए अतुल ने शाक्य को 18 लाख रुपये दिए। हालांकि, टेंडर नहीं मिला। रुपया मांगने पर शाक्य ने उसे अलग-अलग राशि के तीन चेक दिए जो बाउंस हो गए। इसके बाद शाक्य ने उससे मिलना व फोन उठाना बंद कर दिया। अतुल की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।