फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   गलत इंजेक्शन लगाने से कटा बालिका का हाथ

गलत इंजेक्शन लगाने से कटा बालिका का हाथ

Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
गलत इंजेक्शन लगाने से कटा बालिका का हाथ
बहराइच। एक महिला का आरोप है कि वह अपनी बीमार बच्ची को लेकर बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची। वहां डॉक्टर के घर मौजूद कर्मियों ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे बच्ची का दाहिना हाथ सड़ गया।
विज्ञापन


महिला बच्ची को लेकर फिर डॉक्टर के पास पहुंची तो उसका पर्चा छीनकर उसे भगा दिया गया। परेशान मां ने बेटी को गोंडा में एक चिकित्सक को दिखाया। वहां मासूम का हाथ काटना पड़ा। पीड़ित मां ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीएमओ व मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत कंछर मरदानगर निवासी साधना द्विवेदी ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में कहा है कि वे अपनी मासूम पुत्री लक्ष्मी को लेकर बीते पांच अक्तूबर को जिले के एक बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय बेटी महज 16 दिन की थी। बुखार व उल्टी की शिकायत थी। चिकित्सक ने इंजेक्शन लिखा। चिकित्सक के घर पर मौजूद कर्मचारियों ने इंजेक्शन लगाया। उससे बेटी का हाथ सूज गया।

चार दिन बाद सड़न हो गई। महिला का कहना है कि वह फिर चिकित्सक के पास पहुंची तो डॉक्टर ने पर्चा छीन लिया और अपशब्दों का प्रयोग कर भगा दिया।

इस पर उसने बेटी को गोंडा के चिकित्सक डॉ. ए पांडेय को दिखाया। वहां परीक्षण में पता चला कि बेटी का दाहिना हाथ सड़ गया है। ऑपरेशन में डॉक्टर ने हाथ काटकर इलाज शुरू किया।


अब बेटी स्वस्थ है। पीड़ित मां ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि जांच कर कार्रवाई करेंगे। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed